पुलिस ने मुठभेड़ के बाद छः लोगो को किया गिरफ्तार,नगदी व असलाह बरामद

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

मथुरा, 26दिसंबर।

थाना गोवर्धन पुलिस व साइबर सेल को बडी कामय़ाबी मिली। पेटीएम, गूगल- पे,फेसबुक आदि अन्य एपो को माध्यम से धोखाधडी कर ऑनलाइन ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के छः लोगो को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से पुलिस को एक लाख छप्पन हजार रुपये की नगदी व अवैध असलाह बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर थाना गोवर्धन पुलिस व साइबर सैल मथुरा की संयुक्त कार्यवाही के दौरान पेटीएम,गूगल पे,फोन पे,फेसबुक आदि एपो के माध्यम से जिला मथुरा, हाथरस, मुरादाबाद ,बुलन्दशहर, बल्लभगढ, फरीदाबाद आदि स्थानो के जनता के भोले भाले लोगो के साथ अन्य राज्यो के फर्जी सिम के द्वारा धोखाधडी कर आनलाइन ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के छः लोगो जाफर पुत्र इस्लाम जाफर पुत्र इस्लाम निवासी खेडा बासौली थाना कैथवाडा,शाबिर पुत्र बशीरा निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन, साबू पुत्र बबली निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन मथुरा हाल निवासी गाँव अंगरावली थाना कामा,राहुल पुत्र जाकिर निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन,अकरम पुत्र मजीद निवासी दौलतपुर,साहवदीन पुत्र बशीरा निवासी अंगरावली थाना कामा जिला भरतपुर राजस्थान को तीन अवैध तमन्चा 315 बोर व आनलाइन ठगी मे प्रयुक्त पांच मोबाइल फोन व आनलाइन ठगी से प्राप्त रकम के साथ देवसेरस रोड पर कनुवा बाबा तिराहा बम्बा पुलिया के पास से पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।थाना पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज रही है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.