कांग्रेस ने बाघापुराना के पूर्व विधायक दर्शन बराड़ को पार्टी से निकाला

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6जून। पंजाब कांग्रेस ने पार्टी के खिलाफ गतिविधियां करने को लेकर बाघापुराना के पूर्व विधायक दर्शन सिंह बराड़ को पार्टी से निकाल दिया है।

जानकारी के अनुसार पार्टी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने फरीदकोट लोकसभा चुनाव के दौरान बराड़ की पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए यह फैसला लिया है। बता दें कि दर्शन सिंह बराड़ के छोटे बेटे कमलजीत सिंह बराड़ ने 2024 लोकसभा चुनाव लुधियाना से आजाद उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था। फिलहाल दर्शन बराड़ अब पार्टी का हिस्सा नहीं रहेंगे।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.