तमिलनाडु में अब खुलेंगे सिनेमाघर, 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की मिली इजाजत

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9जनवरी।
देश में कोरोना का कहर जारी है. इस बीच एक तरफ जहां केंद्र सरकार जल्द ही टीकाकरण अभियान को शुरू करने जा रही है, वहीं दूसरी तरफ तमिलनाडु सरकार के साथ साथ पश्चिम बंगाल सरकार ने भी सिनेमाघरों को पूरी क्षमता के साथ खोलने का आदेश दे दिया है. बता दें कि तमिलनाडु सरकार द्वारा भी सिनेमाघरों को पूरी क्षमता के साथ खोलने को लेकर आदेश दिया जा चुका है।

बता दें कि पश्चिम बगाल में 26 वे फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है. ऐसे में ममता बनर्जी ने फेस्टिवल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा था कि महामारी के कारण सिनेमाघरों को केवल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की इजाजत है। हालांकि अब मैं इसे 100 प्रतिशत क्षमता से खोलने को आदेश देती हूं, लेकिन उचित नियमों के साथ सिनेमाघरों को खोला जाए।

बता दें कि देश के कुल राज्यों में 5 राज्य ऐसे हैं जिनकी कोरोना के मामले में 62 फीसदी की हिस्सेदारी है, जिनमें पश्चिम बंगाल राज्य चौथे स्थान पर है, यहां 8 जनवरी के दिन एक दिन में 926 कोरोना के मामले सामने आए थे. वहीं बंगाल सरकार की ही तरह तमिलनाडु सरकार द्वारा 100 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत दे दी गई है. केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव से कहा कि तत्काल प्रभाव से केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेशों का पालन किया जाए।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.