- दिल्ली में जनता के लिए खोला गया ‘शीश महल’ बंगला, हर चीज़ की रेट लिस्ट ने उड़ाए होश
- 2 लाख का मुख्य गेट, 12 लाख का झूमर, 12 लाख के पर्दे और करोड़ों की लग्जरी डेकोरेशन
- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल में तैयार हुआ बंगला 58.8 करोड़ की लागत का दावा
- बीजेपी ने इसे ‘शीश महल’ बताते हुए चुनाव में मुद्दा बनाया था, अब सरकार बदलने के बाद बंगले को आम लोगों के लिए खोल दिया गया
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27 नवंबर:दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व सरकारी आवास को जनता के लिए खोल दिया गया है। इस बंगलो को ‘शीश महल’ नाम दिया गया था और यहां हर चीज़ की रेट लिस्ट लगा दी गई है—2 लाख का गेट, ड्रॉइंग रूम के सोफा-टेबल 7 लाख से ज्यादा, रिक्लाइनर कुर्सी 2.4 लाख, मंदिर पर 6 लाख का खर्च, वॉशरूम की कीमत 5.8 लाख, लॉबी में मूर्ति 7.5 लाख और झूमर करीब 12 लाख।
पीडब्लूडी के बोर्ड पर पुराने और नए बंगले की तुलना कर बताया गया कि पहले 4 कमरे और एक मंजिल थी, अब 8 कमरे, 3 मंजिलें, 3 ड्रॉइंग रूम और 2 किचन। बीजेपी ने इसे चुनावी मुद्दा बनाकर आम आदमी पार्टी के ‘आम आदमी’ वाले दावे पर सवाल उठाए थे। रिमोट वाले पर्दे, विदेशी मार्बल और लग्जरी फर्नीचर के दाम भी बोर्ड पर लगे हैं।
माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव से पहले यह ‘शीश महल टूरिज्म’ नुकसानदेह साबित हो सकता है, क्योंकि अब आम लोग बंगले के अंदर जाकर सब देख सकते हैं।