समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,31अगस्त। बांग्लादेश में हाल ही में हुए छात्र विरोध-प्रदर्शनों ने देश की राजनीति में उथल-पुथल मचा दी है। इन विरोध-प्रदर्शनों के कारण शेख हसीना को प्रधानमंत्री का पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा और अंततः उन्हें भारत में शरण लेनी पड़ी। इस घटना ने बांग्लादेश की राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है और कई सवाल उठाए हैं, विशेषकर भारत की भूमिका को लेकर।