समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,31अगस्त। गुजरात में हाल ही में आई बाढ़ और भारी बारिश ने पहले ही लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं, और अब तूफान ‘असना’ ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। हालांकि, तूफान ‘असना’ अब काफी हद तक कमजोर पड़ चुका है, लेकिन इसके प्रभाव से प्रदेश के लाखों लोग अब भी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।