समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,13 जनवरी। मानव तस्करी आज के समय में एक गंभीर वैश्विक समस्या बन चुकी है। यह न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन है बल्कि समाज की नैतिकता और न्याय प्रणाली के लिए भी एक बड़ी चुनौती है। मानव तस्करी का उद्देश्य जबरन मजदूरी, यौन शोषण, बाल श्रम, अंग तस्करी और जबरन विवाह जैसे कई अमानवीय कृत्यों में लोगों का शोषण करना है।