समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,3 अप्रैल। पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायाधीशों ने अपनी संपत्ति की घोषणा करने का फैसला किया है। इस पहल के तहत, भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) समेत 30 जजों ने अपनी संपत्ति का विवरण सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिया है।