पूनम शर्मा
प्रेम या प्रचार ?
सोनाक्षी सिन्हा, जो कभी “दबंग गर्ल” के नाम से जानी जाती थीं, आज अपने विवाह को लेकर भारी विवादों में घिरी हैं। कहा जाता है कि उन्होंने अपने मुस्लिम साथी से विवाह किया, जिससे समाज के एक हिस्से में आक्रोश है और दूसरा हिस्सा इसे “व्यक्तिगत स्वतंत्रता” का मामला मानता है। लेकिन सवाल यही है — जब कोई फिल्म स्टार ऐसा कदम उठाता है, तो उसका असर सिर्फ उसके जीवन पर नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के विचारों पर भी पड़ता है।
आज की कई लड़कियाँ अपने माता-पिता की इच्छा की परवाह किए बिना अपने तरीके से जीवन जीने और अपने मन की शादी करने का फैसला करती हैं। वे अक्सर परिवार की सलाह या परंपरा को नजरअंदाज कर देती हैं, और बॉलीवुड सितारों जैसे करीना कपूर, अमृता सिंह, गौरी खान या सोनाक्षी सिन्हा के मॉडल को अपना आदर्श मानकर अपने फैसले लेती हैं। इसका असर केवल उनके परिवार पर ही नहीं, बल्कि समाज की मानसिकता पर भी पड़ता है।
बेटियां, स्वतंत्रता और परिवार की पीड़ा
कहानी सिर्फ सोनाक्षी की नहीं है। हर उस बेटी की है जो “अपने मन का फैसला” तो कर लेती है, लेकिन माता-पिता के संस्कारों, समाज की मान्यताओं और धर्म की सीमाओं के बीच यह बिल्कुल नहीं सोचती कि माता -पिता के त्याग और प्रेम का बदले में वे क्या दे रही हैं ।
एक तरफ वह आधुनिकता का प्रतीक बनती है — “मेरी ज़िंदगी मेरे निर्णय” कहकर। दूसरी तरफ वही बेटी उस परंपरा का दिल तोड़ देती है जिसने उसे जन्म से लेकर अभिनय तक का संस्कार दिया। सवाल यही है — क्या स्वतंत्रता का अर्थ अपने मूल से दूर जाना है ? अपने धर्म और संस्कृति को एक व्यक्ति के लिए दरकिनार कर देती हैं ।
कई मामलों में देखा गया है कि ऐसी शादियाँ सिर्फ “भावनात्मक आकर्षण” का परिणाम नहीं होतीं, बल्कि एक सुनियोजित सांस्कृतिक प्रभाव का हिस्सा होती हैं। कई लड़कियाँ इस भ्रम में पड़ जाती हैं कि “लव मैरिज” से वे आधुनिक बन जाएँगी, लेकिन बाद में उन्हें यह समझ आता है कि यह विवाह जीवनभर का संघर्ष बन जाता है।
धर्मांतरण का गुप्त एजेंडा?
इतिहास गवाह है कि विवाह हमेशा से धर्मांतरण का सबसे सहज माध्यम रहा है। मध्यकाल में भी इसी तरह अनेक धर्मांतरण हुए — प्रेम, सहिष्णुता और सामाजिक समरसता के नाम पर। आज भी वही प्रक्रिया नए रूप में सामने आ रही है — कभी “लव जिहाद” के रूप में, तो कभी “सांस्कृतिक एकता” के नाम पर।
बॉलीवुड और समाज का भ्रम
जब कोई हिंदू अभिनेत्री ऐसे विवाह करती है, तो यह सिर्फ एक व्यक्तिगत मामला नहीं रहता। यह एक “मॉडल” बन जाता है — समाज की उन लड़कियों के लिए जो सेलिब्रिटीज़ को अपना आदर्श मानती हैं। यही वह सांस्कृतिक असर है जो कई बार पूरे समाज की मानसिकता को बदल देता है। और इसका परिणाम यह होता है कि कभी हिन्दू बेटियाँ फ्रिज अथवा सूटकेस या लावारिस लाशों के रूप में पाई जाती हैं ।
कहा जाता है — पिता के लिए बेटी हमेशा “जान से प्यारी” होती है। लेकिन जब वही बेटी अपने निर्णय से माता-पिता को तोड़ देती है, तो दर्द केवल घर का नहीं, बल्कि पूरी परंपरा का होता है।
शत्रुघ्न सिन्हा जैसे व्यक्ति, जिन्होंने राजनीति और सिनेमा दोनों में प्रतिष्ठा अर्जित की, जब अपनी बेटी की शादी पर असहज दिखे, तो यह कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं था — यह उस सांस्कृतिक चेतना का संकेत था जो हिंदू समाज में सदियों से निहित है।
धनतेरस और दीपावली जैसे त्योहार “लक्ष्मी के आगमन” के प्रतीक हैं। ऐसे अवसर पर अगर कोई सनातनी परिवार अपनी बेटी को “ग़ैर-धार्मिक” विवाह में जाते देखे, तो उसकी आत्मा तक हिल जाती है। यही हुआ शत्रुघ्न सिन्हा के घर दीपावली पर लव-कुश ने सोनाक्षी को घर मे प्रवेश नहीं करने दिया। यह एक ऐसी बात का प्रतीक है और एक ऐसा संदेश है जो हर हिन्दू लड़की को समझना आवश्यक है ।
सवाल यह नहीं है कि सोनाक्षी ने किससे शादी की। सवाल यह है कि क्या वह विवाह प्रेम का परिणाम है या एक नई सांस्कृतिक दिशा देने का प्रयोग?
स्वतंत्रता बनाम संस्कार
भारत का समाज आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहाँ “व्यक्तिगत स्वतंत्रता” और “सांस्कृतिक मर्यादा” के बीच संघर्ष तीव्र होता जा रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा का विवाह इस संघर्ष का नवीन प्रतीक है — जो यह बताता है कि जब परंपरा और आधुनिकता आमने-सामने होती हैं, तो सबसे पहले टूटती है — बेटी और परिवार के बीच की वह अदृश्य डोर, जो सदियों से हिंदू सभ्यता की आत्मा रही है।