TMC उम्मीदवार जहांगीर और IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा के बीच टकराव

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
पश्चिम बंगाल, २८ अप्रैल: पश्चिम बंगाल में 142 सीटो पर दूसरे  चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होना है।
लेकिन इससे पहले TMC उम्मीदवार जहांगीर और चुनाव आयोग द्वारा तैनात ips अधिकारी अजय पाल शर्मा के बीच टकराव देखने को मिला।
जहांगीर खान दक्षिण 24 परगना जिले से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार है। उनकी उम्र 41 साल है शैक्षणिक योग्यता 12th पास है जहांगीर को कायदे में रहने सलाह
बंगाल चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में तैनात IPS अजय पाल शर्मा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे TMC उम्मीदवार जहांगीर खान को वीडियो में शर्मा कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, “बोल देना जहांगीर को कायदे में रहे, नहीं तो अच्छे से खबर ले लेंगे”।

TMC उम्मीदवार ने दी अधिकारी को धमकी

TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “खेला तुमने शुरू किया, खत्म हम करेंगे। हमें धमकियों की परवाह नहीं है। टीएमसी प्रवक्ता रिजू दत्ता ने आईपीए अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि 4 तारीख के बाद वे इस पर कदम उठाएंगे।

परगना के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान पर वोटरों को धमकाने का आरोप लगा है।उस पर पिछले दिनों भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा के काफिले पर पत्थर चलवाने का आरोप लगा था। इस प्रकार के मामलों को लेकर पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में इलाके में शांतिपूर्ण और सुचारू मतदान कराने और वोटरों को भयमुक्त करने के लिए जहांगीर खान के खिलाफ एक्शन हुआ। इसी से संबंधित वीडियो वायरल हुआ है।

अजय पाल पर अखिलेश की प्रतिक्रया

IPS अजय पाल शर्मा पर अब राजनीति गरमा गई है समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जीरो टॉलरेंस सिर्फ अपराधी नहीं, अफसरों पर भी दिखाएं योगी सरकार साथ ही कहा क अजय पाल पर अखिलेश की प्रतिक्रया IPS अजय पाल शर्मा पर अब राजनीति गरमा गई है समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि

जीरो टॉलरेंस सिर्फ अपराधी नहीं, अफसरों पर भी दिखाएं योगी सरकार साथ ही कहा कि भाजपा के ‘महिला सम्मान’ के दावे खोखले हैं अखिलेश ने इससे पहले सोमवार की शाम अजय पाल का एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें धमकी भरे अंदाज में कहा था कि समय आने पर जांच होगी। हम न इन्हें भागने देंगे, न भूमिगत होने देंगे। ये खोज के लाए जाएंगे ।खोद के लाए जाएंगे और अपने कुकृत्यों के लिए क़ानूनी सज़ा भी पाएंगे।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.