वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया में डेब्यू के संकेत दिए, सबसे कम उम्र खिलाड़ी

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली 4 जुलाई :15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने गए वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘New Chapter’ लिखकर इंटरनेशनल डेब्यू के कयास तेज कर दिए हैं। BCCI ने भी उनके नेट प्रैक्टिस की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 आज मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

वैभव ने सबसे कम उम्र में टीम इंडिया जॉइन कर शैफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा।
उन्हें टीम की 3 नंबर जर्सी मिली, जिसे थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु ने दिया।

इंग्लैंड दौरे पर ICC की चाइल्ड सेफगार्डिंग पॉलिसी के तहत उन्हें अलग चेंजिंग रूम और फैमिली के लिए होटल सुविधा मिली।
श्रीलंका के खिलाफ 11 गेंद में फिफ्टी, IPL 2026 में 776 रन और 237.31 का स्ट्राइक रेट।

वैभव के डेब्यू को लेकर क्रिकेट जगत में उत्साह और चर्चा है। विशेषज्ञ और फैंस दोनों उनके इंटरनेशनल करियर की शुरुआत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.