केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यकर्ताओं संग बैठकर किया भोजन

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
मध्यप्रदेश गुना/भोपाल 27 मई : केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान- गुना 23 मई को 2026 को संबोधित करने के पश्चात कार्यकर्ताओं के साथ अत्यंत आत्मीय वातावरण में बैठकर भोजन किया। कार्यक्रम के बाद सिंधिया सीधे कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे, जहां उन्होंने स्वयं अपनी थाली लगाई और कई कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से भोजन भी परोसा।

इस दौरान का दृश्य पूरी तरह पारिवारिक और आत्मीय भाव से भरा दिखाई दिया। केंद्रीय मंत्री लंबे समय तक कार्यकर्ताओं के बीच बैठे, उनसे सहज संवाद किया और संगठनात्मक परिवार की भावना को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया। भोजन के बाद केंद्रीय मंत्री भोपाल के लिए रवाना हुए।

कार्यकर्ताओं ने भी सिंधिया के इस सादगीपूर्ण व्यवहार और आत्मीय जुड़ाव की सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि यही भाजपा संगठन की वास्तविक शक्ति है, जहां नेतृत्व और कार्यकर्ता के बीच औपचारिक दूरी नहीं, बल्कि परिवार जैसा संबंध होता है।

केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल होने के साथ साथ राष्ट्रसेवा के संकल्प से जुड़ा एक परिवार है, जिसकी वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.