NEET पेपर लीक विवाद के बीच NTA में बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्त

आगे और सख्त कदम संभव

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
  • NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद के बाद NTA ने 47 अधिकारियों की सेवा समाप्त की
  • जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के बीच कार्रवाई
  • हाई लेवल कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप NTA का ढांचा बदला जाएगा
  • कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों की जगह अब स्थायी व जवाबदेह स्टाफ की भर्ती होगी
  • NTA की 39 स्वीकृत स्थायी पोस्ट में से केवल 24 भरी, बाकी भर्तियों के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू
  • 2027 से NEET-UG कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली :,25 जुलाई :NEET-UG 2026 पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा कदम उठाते हुए 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, यह एजेंसी के इतिहास का सबसे बड़ा ओवरहाल माना जा रहा है। वहीं, आंतरिक जांच और एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी हो सकती है।

NTA ने चार नए जनरल मैनेजर और 16 यंग प्रोफेशनल की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। UPSC के प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिए भी भर्तियां हो रही हैं। साथ ही, वरिष्ठ पदों के लिए केंद्र, राज्य, स्वायत्त संस्थाओं व पीएसयू के अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

CBI इस मामले की जांच कर रही है और अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एजेंसी ने ‘पब्लिक एग्जामिनेशंस (अनफेयर मीन्स प्रिवेंशन) एक्ट, 2024’ के तहत केस दर्ज किया है और जल्द आरोप पत्र दाखिल कर सकती है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.