- 8वें वेतन आयोग की दिल्ली में 7 और 10 अगस्त को बैठकें
- 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
- केवल पात्र संगठन, यूनियन ही शामिल हो सकेंगे
- वेतन, पेंशन, भत्ते, प्रमोशन आदि पर सीधी चर्चा
- दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में भी आगे बैठकें होंगी
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली | 27 जुलाई : 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Pay Commission) ने वेतन संशोधन, पेंशन, भत्ते, फिटमेंट फैक्टर, प्रमोशन, करियर प्रगति और सेवा की अन्य शर्तों पर चर्चा के लिए दिल्ली में दो अहम बैठकों की तारीखों की घोषणा की है। आयोग 7 और 10 अगस्त 2026 को दिल्ली में कर्मचारी और पेंशनभोगी संगठनों के साथ आमने-सामने बैठकें करेगा।
आवेदन प्रक्रिया:
केवल वे संघ, फेडरेशन या संगठन बैठक में शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने अपना ज्ञापन पहले ही जमा किया है, लेकिन आयोग के साथ चर्चा नहीं कर पाए हैं। ऐसे योग्य यूनियनों के लिए 31 जुलाई तक आयोग के ऑफिशियल पोर्टल पर NIC फॉर्म के जरिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य है। हार्ड कॉपी या ईमेल से आवेदन मान्य नहीं होंगे। फॉर्म भरते वक्त मेमोरेंडम सबमिशन के बाद मिला यूनिक Memo ID दर्ज करना जरूरी है। बैठक की जगह और समय बाद में अलग से सूचित किया जाएगा।
इन मुद्दों पर होगी चर्चा:
- न्यूनतम बेसिक पे बढ़ाने की मांग
- नया फिटमेंट फैक्टर तय करने पर सीधी बातचीत
- अलाउंसेज, प्रमोशन, करियर प्रगति और अन्य लाभ
- पेंशन और सेवा शर्तों में संशोधन
आयोग ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में भी आगे बैठकें आयोजित होंगी। NCR के बाहर के संगठन अपने राज्य या नजदीकी शहर में बैठक के लिए समय ले सकते हैं।