उत्तर रेलवे :त्योहार  सीजन, चार विशेष ट्रेनों की परिचालन अवधि अगस्त तक

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

हापुड़ | 31 जुलाई :त्योहार  सीजन और बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट और आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा के बीच चलने वाली चार विशेष ट्रेनों की परिचालन अवधि अगस्त तक बढ़ा दी है। इससे दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल अब 2 अगस्त से 30 अगस्त तक हर शुक्रवार और रविवार को कुल नौ फेरों के लिए चलेगी। इसी प्रकार, 05580 आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 4 अगस्त से 1 सितंबर तक हर रविवार और मंगलवार को नौ फेरों में संचालित होगी।

सहरसा रूट पर 05575 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 4 अगस्त से 25 अगस्त तक हर मंगलवार को चार फेरों के लिए चलेगी, जबकि 05576 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा स्पेशल 6 अगस्त से 27 अगस्त तक हर गुरुवार को चार फेरों में यात्रा करेगी।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इन सभी ट्रेनों का संचालन पूर्व निर्धारित मार्ग, समय, ठहराव और कोच संरचना के अनुसार ही होगा। परिचालन अवधि बढ़ाने का उद्देश्य त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करना और आरक्षण में आसानी उपलब्ध कराना है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान टिकट और यात्रा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.