समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की, जिसमें संगठन के प्रमुख पदों पर कई बड़े नाम और नए चेहरे शामिल किए गए हैं। इस बार 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महासचिव, 16 राष्ट्रीय सचिव समेत कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में वसुंधरा राजे, राम माधव, डी पुरंदेश्वरी, तीरथ सिंह रावत, बैजयंत पांडा, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, रेखा वर्मा, भर्तृ प्रवीण पवार, म. नगराजा, वरषाबेन दोशी, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर शामिल हैं। कई पुराने उपाध्यक्षों को हटाया भी गया है।
बीएल संतोष को संगठन महामंत्री के रूप में बरकरार रखा गया है। सुनील बंसल, बिप्लब देब, विनोद तावड़े, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को नए राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। कुछ पुराने महासचिव जैसे अरुण सिंह, दुश्यंत गौतम, तरुण चुग और राधा मोहन दास अग्रवाल को हटाया गया है।16 राष्ट्रीय सचिवों में कविता पाटीदार, के सुरेंद्रन, भोला सिंह, प्रदीप वर्मा, जगदीश पटेल, संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्याक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, एम वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश का नाम है।राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में पीयूष गोयल (महाराष्ट्र) और सह-कोषाध्यक्ष राजेश मंगल (राजस्थान) को जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुग और सचिव महेंद्र पांडेय बनाए गए हैं।पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी, बिप्लब देब, सुनील बंसल, विनोद तावड़े और सतीश पूनिया को नई टीम में प्रमुख भूमिका दी गई है। उत्तर-पूर्व संयोजक संबित पात्रा और कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल होंगे। नितिन नवीन के नेतृत्व में यह पहला बड़ा संगठनात्मक फेरबदल है, जिससे पार्टी आगामी चुनावों की रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर ध्यान केंद्रित कर रही है।