कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष ने आरएसएस की तुलना तालिबान, जैश-ए-मोहम्मद से की

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा 

बेंगलुरु, 17 अगस्त : कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद ने सोमवार को प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तुलना जैश-ए-मोहम्मद और तालिबान जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों से कर दी। उन्होंने कहा, “जैश-ए-मोहम्मद, तालिबान और RSS में कोई फर्क नहीं, क्योंकि तीनों भारत में रजिस्टर्ड नहीं हैं।”

यह बयान कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की हालिया उस मांग के बाद आया है जिसमें उन्होंने RSS से स्पष्ट करने को कहा कि वे भारत में किस कानून के तहत संपत्ति, बैंक खाते और चंदा प्राप्त करते हैं। खड़गे ने X (ट्विटर) पर लिखा, “इतिहास पारदर्शिता का विकल्प नहीं हो सकता, प्रभाव बढ़ने के साथ सार्वजनिक जवाबदेही भी बढ़नी चाहिए।”

विवाद उस समय और गहरा गया जब बीजेपी के संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने एक कार्यक्रम में कहा कि संघ को कानूनी पंजीकरण की जरूरत नहीं, संगठन 1925 से बिना किसी वैधानिक स्थिति के जनता के विश्वास से चलता आ रहा है।

हरिप्रसाद ने आरोप लगाया कि RSS कभी वंदे मातरम् या राष्ट्रगान नहीं गाता, न ही तिरंगा फहराता है। साथ ही कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर वंदे मातरम् के दौरान कथित व्यवधान के लिए दर्ज FIR के संदर्भ में भी बयानबाजी हुई।

कांग्रेस और राज्य सरकार ने RSS की संपत्ति, बैंकिंग व चंदा व्यवस्था में पारदर्शिता और कानूनी जवाबदेही की मांग को दोहराया है, जबकि संघ ने खुद को जनसमर्थन और सामाजिक कार्यों का संगठन बताया है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.