झारखंड सरकार ने 44 भर्ती परीक्षाएँ रद्द कीं, बड़े घोटाले का खुलासा

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा |

रांची, 19 अगस्त :झारखंड सरकार ने मंगलवार देर रात अनियमितताओं के चलते 44 परीक्षाएँ रद्द करने का ऐतिहासिक फैसला किया। JPSC, JSSC समेत TSR Data Processing द्वारा 2014 से कराई गईं विभिन्न सरकारी नौकरियों की ये परीक्षाएँ  शामिल हैं।

इनमें ड्रग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिप्टी कलेक्टर, डेंटल डॉक्टर, असिस्टेंट इंजीनियर, सिविल जज, एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर जैसी अहम भर्तियां शामिल हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक में इस फैसले का ऐलान किया।

परीक्षा रद्द करने का निर्णय राज्य में जारी छात्र आंदोलन और बार-बार सामने आ रही गड़बड़ियों के बाद लिया गया है। छात्रों ने JPSC, JSSC और निजी एजेंसी द्वारा हुई भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, भ्रष्टाचार, सीट बिक्री जैसी गंभीर शिकायतें की थीं।

सरकार ने आठ अलग-अलग अधिसूचनाओं के जरिए यह जानकारी दी। रद्द परीक्षाओं की सूची में कई अहम सरकारी पदों की सीधी भर्ती शामिल है।

सरकार ने कहा है कि भविष्य में पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए भर्ती प्रक्रिया में सुधार के कदम उठाए जाएंगे। इस फैसले के बाद हजारों उम्मीदवारों की नौकरी की उम्मीदें तोड़ गईं, लेकिन व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार, पेपर लीक और पारदर्शिता के सवालों के बीच सरकार के इस कदम को साहसिक माना जा रहा है

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.