हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। प्रत्येक वर्ष चौबीस एकादशियाँ होती हैं. जब अधिकमास या मलमास आता है तब इनकी संख्या बढ़कर 26 हो जाती है. विजया एकादशी अपने नामानुसार विजय प्रादन करने वाली है. भयंकर शत्रुओं से जब आप घिरे हों और पराजय सामने खड़ी हो उस विकट स्थिति में विजया नामक एकादशी आपको विजय दिलाने की क्षमता रखता है। इस साल विजया एकादशी 9 मार्च 2021 को मनाई जाएगी।
विजया एकादशी मुहूर्त
विजया एकादशी मंगलवार, मार्च 9, 2021 को
एकादशी तिथि प्रारम्भ – मार्च 08, 2021 को 03:44 पी एम बजे
एकादशी तिथि समाप्त – मार्च 09, 2021 को 03:02 पी एम बजे
व्रत विधि
इस व्रत के नियम काफी कठिन हैं. एक दिन पहले केवल एक समय भोजन करना होता है. एकादशी के दिन उपवास किया जाता है. व्रत का पारण एकादशी के अगले दिन सूर्योदय के बाद करना होता है. अगर इस व्रत को निर्जला किया जाए तो सर्वोत्तम. इसके अलावा पानी के साथ, केवल फल के साथ, एक समय सात्विक भोजन के साथ इस उपवास को रख सकते हैं।