पटना जाने वाली इंडिगो फ्लाइट खराब मौसम में लखनऊ डायवर्ट, यात्रियों को विमान में घंटों बैठाए रखा

 

  • पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट खराब मौसम के चलते लखनऊ डायवर्ट, यात्रियों को विमान में घंटों इंतजार करना पड़ा
  • फ्लाइट 6E-653 रविवार रात पुणे से रवाना, पटना नहीं पहुंच पाने पर तड़के 3:15 बजे लखनऊ उतरी
  • यात्री सुबह 7:30 बजे तक विमान में ही बैठे रहे, विरोध और नाराजगी के बाद फिर उड़ान भरकर पटना पहुंची
  • पटना एयरपोर्ट पर लौटती फ्लाइट के रद्द होने से यात्रियों व स्टाफ में तनाव; इंडिगो ने देरी के लिए खराब मौसम को जिम्मेदार ठहराया

पटना जाने वाली इंडिगो फ्लाइट खराब मौसम में लखनऊ डायवर्ट, यात्रियों को विमान में घंटों बैठाए रख

समग्र समाचार सेवा

लखनऊ, 25 नवंबर:रविवार की रात पुणे से पटना जा रही इंडिगो फ्लाइट (6E-653) को खराब मौसम के कारण पटना की बजाय लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। फ्लाइट निर्धारित समय से देर रात 12:05 बजे (सोमवार) पुणे से उड़ी, लेकिन तड़के 3:15 बजे लखनऊ पहुँची। वहाँ सभी 150 से अधिक यात्री लगभग सुबह 7:30 बजे तक विमान में ही बैठे रहे, जिससे नाराज यात्रियों ने स्टाफ से उन्हें टर्मिनल ले जाने की मांग और विरोध भी किया।आखिरकार विमान ने सुबह 7:30 बजे पटना के लिए फिर उड़ान भरी और 8:45 बजे वहां पहुंचा। इस दौरान पटना से पुणे लौटने वाली उड़ान रद्द करनी पड़ी, जिससे पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों और ग्राउंड स्टाफ के बीच तीखी बहस हुई। सोशल मीडिया पर एक यात्री ने आरोप लगाया था कि एयरलाइंस ने यात्रियों को लखनऊ से पटना बस से भेजने का प्रस्ताव भी दिया था—हालांकि इंडिगो ने खराब मौसम को ही विलंब का कारण है I

Leave A Reply

Your email address will not be published.