उत्तर प्रदेश के रामपुर में डिस्टलरी के अल्कोहल टैंक में फटने से धमाका, परिसर में भीषण आग, आधा दर्जन घायल
समग्र समाचार सेवा
रामपुर, 6मार्च।
उत्तर प्रदेश में स्थित रामपुर डिस्टलरी में आज सुबह -सुबह आग लग गई जिसमें अभी तक 5 लोगों के घायल होने की सूटना है। घटना का कारण अल्कोहल का टैंक फटना बताया जा रहा है। कुछ घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। कुछ को रामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टैंक फटने की आवाज आसपास के इलाके में लोगों ने सुनी। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हैं।
जानकारी के मुताबिक घटना लगभग सुबह 9:00 बजे की है। कर्मचारियों को फैक्ट्री से बाहर निकाला गया। टैंक के धमाके से एक दीवार भी गिर गई है।
दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में जुटीं।