सोमवार से दिल्ली में शुरू होगा मेट्रो का परिचालन, सफर करने से पहले जान लें जरूरी नियम

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6जून। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलें लगातार कम हो रहे है। ऐसे में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यहां अनलॉक की प्रक्रिया धीरे-धीरे शुरू कर दी है, पहले चरण में फैक्ट्रियों को खोलने और निर्माण कार्य शुरू किया गया और अब अनलॉक के दूसरे चरण में शनिवार को सीएम केजरीवाल ने कुछ और छूट देने का ऐलान किया।

देश की राजधानी दिल्ली में सात तारीख से लॉकडाउन को तो आगे बढ़ाया गया है मगर इसमें कुछ रियायतें दी गई हैं, जिसमें बाजार, मॉल, दफ्तरों को शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दी गई है। दिल्ली में मेट्रो चलने की खबर से सबसे बड़ी राहत की खबर ना सिर्फ दिल्ली वालों के लिए है बल्कि इससे पूरे एनसीआर के लोगों के लिए भी राहत भरी खबर है।
दिल्ली सरकार के अनलॉक में मेट्रो चलाने के परमिशन के बाद से ही मेट्रो ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. वहीं, दिल्ली मेट्रो की ओर से ट्वीट करते हुए एक अहम जानकारी दी है कि मेट्रो की सेवा सात जून से फिर से आम लोगों के लिए शुरू होने जा रही है मगर इसमें कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। वो ये कि यह कोरोना के गाइडलाइन के मुताबिक 50 फीसद ही सवारियों को लेकर चलेगी।
हर लाइन पर करीब पांच से पंद्रह मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी। सोमवार से उपलब्ध ट्रेनों में से केवल आधी मेट्रो ट्रेनों को ही चलाया जाएगा।

मेट्रो ने जारी की है गाइडलाइन-

मेट्रो स्टेशन में प्रवेश से पहले आपकी स्क्रिनिंग की जाएगी, तापमान ज्यादा होने पर प्रवेश से मना किया जा सकता है.

मेट्रो परिसर में मास्क लगाना अनिवार्य होगा. नहीं लगाने पर जुर्माना देना होगा.

आरोग्य सेतु ऐप मोबाइल में इंस्टाल करना अनिवार्य होगा.

शारीरिक दूरी का खास ख्याल रखना होगा.

लाइन लगा कर चढ़ने उतरने वक्त एक निश्चित दूरी पर ही खड़े रहना होगा.

एक सीट छोड़ कर यात्रियों को बैठना होगा.

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.