समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6जून। स्वर्गीय अभिनेत्री श्रीदेवी के बड़ी बेटी इन दिनों अपनी फिल्म रूही को लेकर काफी चर्चा में है। साथ ही अकसर जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी कुछ शानदार तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वे खूबसूरत वादियों के बीच आरेंज ड्रेस में काफी अलग लुक में नजर आ रही है।

जाह्नवी कपूर सोशल मीडियो पर तीन तस्वीरें शेयर की है।
जाह्नवी कपूर ने इन तस्वीरों को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शेयर किया है। उन्होंने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, ‘काश हम धरती पर आहिस्ता चलने लगें, जैसे और कई जीव चलते हैं. काश हम ये समझ जाए कि पर्यावरण एक ऐसी चीज है, जो हम सभी साझा तौर पर प्रयोग करते हैं।’
जाह्नवी कपूर के इन तस्वीरों पर एक फैन ने कमेंट में लिखा, ‘पूरी की पूरी संतरा लग रही हैं।’

बता दें कि जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अपनी पर्सनालिटी और अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज करने वाली जाह्नवी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं।