सपा के गैंगस्टर नेता ने जेल से निकलते ही उड़ाई कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां..

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
इटावा, 6जून। उत्‍तर प्रदेश में राजनीतिक दलों से जुड़े कई नेताओं में दबंगई इतनी बढ़ गई है कि उन्हें कोरोना का भी भय नही हैं। यूपी की सपा के यूथ विंग के एक नेता का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उत्‍तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की युवजन सभा का एक नेता गैंगस्‍टर एक्‍ट में जेल में बंद रहने के बाद जब रिहा हुआ तो पूरा जलूस के साथ सड़कों पर आ गए। कोविड महामारी के चलते जुलूस निकालकर सपा की यूथ विंग के इस नेता ने सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए।

बता दें कि वायरल वीडियो में, सपा युवा नेता धर्मेंद्र यादव, जेल से बाहर आने के बाद, COVID प्रतिबंधों के बीच विशाल जुलूस का नेतृत्व करते हुए दिखाई दे रहे थे. समाजवादी पार्टी युवजन सभा की औरैया इकाई के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के साथ भीड़ भी जुट गई थी. वह गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में जेल में बंद था।पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर यादव और करीब 200 अन्य के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
समाजवादी पार्टी युवजन सभा की औरैया इकाई के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव और 200 अन्य के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. इनपर कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने व जुलूस निकालने का आरोप है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.