गणेश चतुर्थी पर कुछ ऐसे करें गणपति बप्पा को प्रसन्न

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9 सितंबर। 10 सितंबर 2021 से गणेश चतुर्था का पर्व शुरू होने जा रहा है जिसका समापन 19 सितंबर को होगा। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार गणेश चतुर्थी से अगले 10 दिनों तक भगवान गणेश अपने भक्तों के बीच ही रहते हैं। गणेश चतुर्थी पर कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है. अगर आप भी अपने घर पर गणपति रख रहे हैं तो ध्यान रखें की इस दौरान आपसे ये गलतियां ना हों।

– गणपति की पूजा के दौरान नीले और काले रंग के कपड़े ना पहनें, पूजा में हमेशा लाल या फिर पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।
– गणेश चतुर्थी जैसे पवित्र दिनों में ब्रह्मचार्य का पालन करें. मन में सात्‍व‍िक व‍िचार रखें।
– गणपति की पूजा में कभी भी तुलसी का पत्ता नहीं चढ़ाना चाहिए, कहते हैं की गणेश को लंबोदर औऱ जगमुख कहकर शादी का प्रस्ताव तुलीस ने दिया था, जिससे नाराज होकर बप्पा ने उन्हें श्राप दिया था।
– हर साल गणपति आते हैं ऐसे में जब भी आज उनकी पूजा करें तो हमेशा नई मूर्ति के साथ करें, पुरानी मूर्ति को कहीं विसर्जित कर दें। घऱ में कभी भी गणपति की दो मूर्तियां साथ में नहीं रखते हैं।
– गणेश चतुर्थी की पूजा में भूलकर भी प्याज, लहसुन, शराब और मांस का सेवन ना करें. इससे बप्पा नाराज हो सकते है।
– जहां भी आप बप्पा को स्थापित कर रहे हैं ध्यान रहे हैं वहां पर हमेशा उजाला हो, या फिर आप वहां पर लाइट से रौशनी कर दें।
– गणेश चतुर्थी में भूलकर भी झूठ बोलने की कोशिश ना करें. आपका एक झूठ आपकी नौकरी और व्यापार में नुकसान पहुंचा सकता हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.