पीएम मोदी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने लालकृष्ण आडवाणी को उनके 94वें जन्मदिन पर दी बधाई

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8 नवंबर। आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री लाल कृष्ण आडवाणी जी का 94वां जन्मदिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी है. प्रधान मंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “आदरणीय आडवाणी जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना। लोगों को सशक्त बनाने और हमारे सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने की दिशा में उनके कई प्रयासों के लिए राष्ट्र उनका ऋणी है। उन्हें उनकी विद्वतापूर्ण गतिविधियों के लिए भी व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता है। ”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पार्टी के वरिष्ठ नेता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सभी के प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर बधाई। उनकी गिनती भारत के सबसे सम्मानित नेताओं में होती है, जिनकी विद्वता, दूरदर्शिता, बौद्धिक क्षमता और कूटनीति को सभी मानते हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु हों।”

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, “आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बधाई, जिन्होंने भाजपा को जन-जन तक पहुंचाया और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आडवाणी जी करोड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा हैं। मैं ईश्वर से आपकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा, ‘आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं जिन्होंने निरंतर संघर्ष के माध्यम से भाजपा की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाकर संगठन को अखिल भारतीय मान्यता दिलाने में अहम योगदान दिया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.