शिवसेना सांसद संजय राउत पर एफआईआर दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का है आरोप

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13दिसंबर। शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत के खिलाफ दिल्ली के मंडावली थाने में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक टी वी साक्षात्कार में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिवसेना सांसद के खिलाफ भाजपा की महिला इकाई की कार्यकर्ता रावत ने मंडावली थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। महिला कार्यकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि राउत का बयान न केवल महिलाओं के लिये अपमानजनक है बल्कि भाजपा के महिला कार्यकर्ताओं की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक मराठी समाचार टीवी को दिये साक्षात्कार में श्री राउत ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सूत्रों के अनुसार, भारतीय दंड संहिता की धारा 500 और 509 के तहत संजय राउत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

खुद के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए राउत ने कहा, ‘मैंने क्या कहा उन्हें समझ में नहीं आया है। मैंने जिस शब्द का इस्तेमाल किया, उसका मतलब है मूर्ख, बुद्धू। ये इस देश के सभी शबद्कोशों में उसका अर्थ दिया है। जो डिक्शनरी मान्यता प्राप्त है सभी साहित्य संस्थानों से भी और सरकार से भी। बड़े-बड़े पंडित देते हैं, उसने भी उस पर अपना मत व्यक्त किया है। फिर भी दिल्ली में मेरे खिलाफ एक FIR दर्ज़ कर दिया गया है मुझे पूछे बगैर।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.