चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की तारीखों का आज ऐलान होने के आसार है। बिहार चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज चुनाव आयोग की नई दिल्ली में बैठक के बाद करीब 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही निर्वाचन आयोग बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। चु

बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान अक्टूबर में होने की संभावना है। कोरोना दिशा-निर्देशों और सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन करते हुए इस बार बिहार विधानसभा चुनाव कई चरणों में हो सकते है। फिलहाल बिहार के कई राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से इस साल चुनाव टालने की अपील की थी।
चुनाव आयोग की तरफ से गाइडलाइन के अनुसार विधानसभा चुनाव के लिए जहां एक तरफ ऑनलाइन नामांकन भरने होंगे तो वहीं और भी कई नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।

चुनाव प्रचार के दौरान डोर-टू-डोर कैंपन में अधिकतम पांच लोगों की इजाजत होगी। रोड शो के दौरान एक काफिले में 10 की जगह पांच गाड़ियों की टुकड़ियां बनानी होंगी और वाहनों के काफिले के दो सेटों के बीच 100 मीटर के अंतराल की जगह आधा घंटे का अंतर होना चाहिए।

इसके अलावा चुनाव आयोग ने कोरोना संकट को ध्यान में रखते हुए चुनाव के दौरान कुछ खास सावधानियां बरतने को कहा है। गाइडलाइन्स में कहा गया है कि फेस मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर, ग्लव्स, फेशियल पीपी किट्स का इस्तेमाल चुनाव प्रक्रिया के दौरान किया जाएगा और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पालन किया जाएगा।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.