केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल के विरोध में किसान आंदोलन आज

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

नई दिल्ली, 25 सितंबर 2020। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल के विरोध में किसान आंदोलन की गति तेज हो चुकी है। केंद्र सरकार द्वारा लाए तीनों बिल के विरोध में आज नई दिल्ली-ऊना स्पेशल ट्रेन प्रभावित रहेंगी। जिसके कारण इसके रूट प्रभावित होने से यह ट्रेन आज नई दिल्ली से चंडीगढ़ तक ही जाएंगी और चंदीगढ़ से दिल्ली तक आमतौर पर इस ट्रेन को ऊना तक चलाया जाता था, लेकिन किसान आंदोलन के कारण इसमें रूट में परिवर्त्तन किया गया है। इसके साथ ही अमृतसर से जयानगर जाने वाली ट्रेन भी रद्द कर दी गयी है।
ज्ञात हो कि आज कृषि बिलों का विरोध पंजाब 31 किसान संगठन संयुक्त रूप से कर रहे हैं। आज पंजाब बंद बुलाया है और उन्होंने एक अक्टूबर से अनिश्चितकाल के लिए बंद का आह्वान भी किया है।

गौरतलब है कि किसान मजदूर संघर्ष समिति ने पहले ही रेल रोको आंदोलन की घोषणा की थी। उन्होंने कृषि बिल के विरोध में 24 से 26 सितंबर के बीच रेलवे बाधित करने का फैसला मिलकर किया था। यही कारण है कि फिरोजपुर रेल मंडल में 14 ट्रेनों को भी रद्द करना पड़ा है।

खबरों के अनुसार आन्दोलन में भारती किसान यूनियन (क्रांतिकारी), भाकियू (दोआबा), कीर्ति किसान यूनियन, भारती किसान यूनियन (एकता उगराहां), भाकियू (लाखोवाल) और भाकियू (कादियां) समेत अन्य संगठन शामिल हैं।

किन बिलों पर हो रहा बवाल
केंद्र द्वारा पास किए गए तीन किसान बिलों को लेकर बवाल मचा हुआ है.

इनमें कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सरलीकरण) विधेयक-2020,

कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और

कृषि सेवा करार, आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक भी शामिल है.

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी पहले ही इस बिल को लेकर किसानों को आश्वासन दे चुके हैं कि इन बिलों से किसानों को लाभ होने वाला है न कि हानि। इन विधेयकों के पास होने से बिचौलियों पर लगाम लगेगा और यह कानून किसानों का शोषण होने से बचायेगा। इसके साथ ही किसान सीधे अपनी उपज को बेच सकेंगे।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.