पंजाब के मोगा में दर्दनाक हादसा, कार और बस की टक्कर में 5 लोगों की मौत

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
जीरा, 12जनवरी। खराब मौसम और कोहरें के कारण कई दुर्घटनाएं सामने आ रही है। ताजा खबर पंजाब के मोगा से है। यहां मोगा-अमृतसर मार्ग पर स्थित गांव अमरगढ़ बांडियां में बुधवार को भयावह हादसा हो गया। यहां एक स्विफ्ट कार और बस की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

फेडरेशन नेता गुरमुख सिंह संधू तहसील जीरा ने बताया कि मृतक लुधियाना से पट्टी की तरफ जा रहे थे। जब वह बी.के.एस कॉलेज मुहार के पास स्थित लाहौरिया ढाबा के पास पहुंचे तो अब उनकी स्विफ्ट कार पनबस के साथ टकरा गई।

इस हादसे में 4 नौजवानों और एक लड़की की मौत हो गई मृतक अमृतसर जिले के पट्टी इलाके से संबंधित थे। घटना सुबह 6 बजे की बताई जा रही है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.