बिहार चुनाव: रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद ने शनिवार को आरजेडी में हुए शामिल

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
पटना, 3अक्टूबर।
बिहार विधानसभा चुनाव से रालोसपा-बसपा गएठबंधन को एक और झटका लगा है। जी हां रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद ने शनिवार को आरजेडी का दामन थाम लिया। तेजस्वी यादव ने भरत बिंद को आरजेडी की सदस्यता दिलाई।

दूसरी तरफ उपेंद्र कुशवाहा द्वारा बसपा संग मिलकर बनाए गए मोर्चे में सीट बंटवारे पर आपसी सहमति बन गई है। बसपा बिहार में करीब 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी की 153 सीटें रालोसपा को दी जा रही हैं। इसमें उसे जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के अलावा इस गठबंधन में शामिल अन्य दलों को भी समायोजित करना होगा। अभी गठबंधन में कई अन्य छोटे दलों के भी शामिल होने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक बंटवारे का जो फार्मूला तय हुआ है, उसके हिसाब से बसपा के 90 के आसपास सीटों पर लड़ने की संभावना है। इनमें से करीब 35 सीटें वो हैं जहां पहले चरण में चुनाव होना है।

ऐसा कहा जा रहा है कि ओवैशी की पार्टी से भी बात चल रही है। उस गठबंधन में पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव का दल भी शामिल है। इसके अलावा दो-तीन अन्य छोटे दलों से भी बातचीत का सिलसिला जारी है। अगर इन लोगों के साथ बात बनती है तो आज इसका ऐलान हो सकता है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.