समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7अक्टूबर।
भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान दोनो मिलकर बड़ी साजिश कर रहे है। बता दें कि इस मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि पाकिस्तान गुलाम कश्मीर (POK) में चीन की मदद से सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल साइट्स को स्थापित कर रहा है। इस सैन्य ढांचे को स्थापित करने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा के पास विवादित क्षेत्र को तलाश रही है।
भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने सोमवार को कहा था कि पाकिस्तान और चीन ने हाल के दिनों में अपने द्विपक्षीय अभ्यास बढ़ाए हैं। अपनी सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में वायुसेना प्रमुख ने कहा कि भारत इस पर करीबी नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने एक साथ दो मोर्चे की लड़ाई के खतरे को लंबे समय तक झेला है। विवादित सीमाओं पर एक ही समय में सक्रिय रहे चीन और पाकिस्तान से निपटने के लिए भारत ने अपने सशस्त्र बलों को अधिकतम क्षमता तक उपयोग किया है।
एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की टुकड़ियों को पाकिस्तान के 12 इंफेन्ट्री ब्रिगेड के साथ पीओके के देओलियन और जुरा के आगे के क्षेत्रों में साथ-साथ टोह लेते देखा गया था।’ अधिकारी ने बताया कि सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल रक्षा प्रणाली की स्थापना के लिए पीओके में लसाडना ढोक के पास पाउली पीर में पाकिस्तान सेना और पीएलए मिलकर निर्माण कार्य चला रहे हैं। पाकिस्तान सेना के करीब 120 जवान जवान और 25 से 40 नागरिक निर्माण स्थल पर काम कर रहे हैं।