बदल रही है इन ग्रहों की चाल, 10मई से इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4मई। ग्रहों की चाल के लिहाज से मई का महीना बेहद खास रहने वाला है। इस महीने चार बड़े ग्रहों की चाल बदल जाएगी। 10 मई की शाम को बुध की चाल प्रतिगामी होगी। 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा। 17 मई की सुबह मंगल मीन राशि में गोचर करने लगेगा और 23 मई को सुख प्रदान करने वाला शुक्र मीन राशि से मेष राशि में गोचर करेगा। ज्योतिषियों के अनुसार मई में चार बड़े ग्रहों की राशि परिवर्तन से 5 राशियों को बड़ा लाभ होगा।

वृषभ- मई माह में चार प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। इस महीने आपको अपनी मेहनत का परिणाम मिलेगा। नौकरी में आय बढ़ने और पदोन्नति के योग बनेंगे। बिजनेस क्लास के लिए भी यह महीना काफी खास रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

कन्या- ग्रहों की यह चाल कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाली है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ होगा। पदोन्नति के योग बनेंगे और नौकरी के अच्छे अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी मामलों से लाभ मिलेगा। शुक्र और मंगल, जो अब तक आपकी कठिनाइयों को बढ़ा रहे थे, राशि परिवर्तन के बाद लाभ देना शुरू कर देंगे।

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से मई का राशि परिवर्तन फायदेमंद रहेगा. कार्यक्षेत्र में बदलाव और नई नौकरियों के आसार दिखाई दे रहे हैं। बिजनेस करने वालों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में नए रास्ते खुलेंगे। नई योजनाओं से आप साझेदारी के व्यवसाय में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।

मकर- मई में ग्रहों का परिवर्तन मकर राशि के जातकों को भी बेहतर परिणाम देगा। ऑफिस में प्रमोशन की पूरी संभावना है। बॉस या अधिकारी द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। विदेश में नौकरी मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों की किस्मत भी चमक सकती है। लंबे समय से नौकरी की तलाश में लगे लोगों की तलाश भी खत्म हो सकती है।

मीन- चार बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन भी मीन राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा बताया जा रहा है। मीन राशि वालों को करियर और आर्थिक मोर्चे पर बड़ा लाभ होगा। ऑफिस में इंक्रीमेंट-प्रमोशन मिलने की संभावना बढ़ेगी। कुछ जातकों को मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है। आपके लिए सफलता के नए द्वार खुलेंगे।

 

 

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.