ललितपुर: थाने में रिपोर्ट लिखाने गई दुष्कर्म पीड़िता से ही दरिंदगी, पूरा थाना लाइन हाजिर, महकमे में हड़कंप

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

 समग्र समाचार सेवा

ललितपुर, 5 मई। भोपाल में बलात्कार की शिकार हुई बच्ची उत्तरप्रदेश के ललितपुर थाने में शिकायत करने पहुंची जहां उससे एसएचओ ने रेप किया। खबरों के मुताबिक, लड़की ने बताया कि पाली थाना ललितपुर, उत्तरप्रदेश के SHO तिलकधारी सिंह सरोज बयान दर्ज कराने के बहाने थाने के ही कमरे में बंद कर रेप किया। इसका खुलासा चाइल्ड लाइन से पीड़िता की काउंसलिंग के दौरान हुआ। लड़की की मां ने इंस्पेक्टर समेत 6 के खिलाफ पॉक्सो की धारा में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी SHO फरार हो गया। बुधवार शाम उसे प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया।

सभी 29 पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर

एक कमरे में थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज द्वारा रेप किए जाने के मामले में एडीजी जोन कानपुर ने थाने में तैनात सभी 29 पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर कर दिया है। थानाध्यक्ष पहले ही निलंबित किया जा चुका है। एडीजी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ने थाना पाली में छह नए उपनिरीक्षकों समेत 29 नए पुलिस कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी है।

लाइन हाजिर होने वालों की सूची में हैं ये पुलिसवाले

एडीजी कानपुर जोन ने थाना पाली में तैनात छह उपनिरीक्षक, छह हेड कांस्टेबल, दस आरक्षी, पांच महिला आरक्षी एवं एक चालक व एक फॉलोअर को लाइन हाजिर कर दिया है। लाइन हाजिर होने वालों की सूची में उपनिरीक्षक राजवीर सिंह, रामरतनलाल, राजेंद्र सिंह, अजय कुमार यादव, अरविंद कुमार, दीपक कुमार डागुर (प्रशिक्षणाधीन) को लाइन हाजिर किया गया है।

लाइन हाजिर हेड कांस्टेबलों में ये हैं शामिल

वहीं लाइन हाजिर हेड कांस्टेबलों में बाबू सिंह, बाबूराम, महेश चंद्र, महेश चंद्र, सुनील कुमार, विनय कुमार, कांस्टेबल नंदराम, हरवेंद्र सिंह, जैनेंद्र सिंह यादव, विवेक पचौरी, महिला कांस्टेबल सुनीता राज, सीमा देवी, रीना यादव, मानसी शर्मा, काजल देवी, रिजर्व महिला कांस्टेबल नीरज, रेखा, रिजर्व कांस्टेबल महेंद्र सिंह, रणधीर द्विवेदी, कमलेश कुमार, रंजीत कुमार, आरक्षी अनुचर भूपेंद्र सिंह, अनुचर सत्यपाल हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.