जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
श्रीनगर, 10अक्टूबर।
जम्मू-कश्मी के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए इसके साथ ही मुठभेड़ भी खत्‍म हो चुकी है। कश्मीर पुलिस ने जानकी दी है कि इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गये हैं। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के चिनगाम के काला दरंग गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच ये मुठभेड़ शुक्रवार देर रात शुरु हुई थी। सुरक्षाबलों ने रात को ही पूरे गांव की घेराबंदी कर ली थी। इस संबंध में सुरक्षाबलों को शुक्रवार देर रात खुफिया जानकारी मिली थी जिसके बाद सेना, पुलिस व सीआरपीएफ जवानों ने चिनीगाम काला दरंग के आने-जाने वाले रास्तों को बंद कर पूरे गांव को घेर लिया था।

बता दें कि 9 अक्‍टूबर को भी पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर के कुपवाड़ा में स्थित नौगाम सेक्टर में भारतीय सैन्य व नागरिक ठिकानों पर गोलाबारी की थी जिसके जवाब में भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी ठिकानों पर निशाना साधा था। इससे एक दिन पहले 8 अक्‍टूबर की रात को भी कठुआ जिले में गोलाबारी हुई थी। नौगाम सेक्टर में स्थित भारतीय सैन्य व अन्‍य ठिकानों पर पाकिस्तान ने सुबह ही तोप और मोर्टार दागने शुरु कर दिये थे। कई गोले यहां के गांव में खेतों और सैन्य चौकियों के आसपास गिरे थे। हालांकि इनमें किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.