समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़, 10 अक्टूबर।
जी हां कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने सभी सरकारी कार्यक्रमों में फूलों की सज़ावट और गुलदस्ते भेंट करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि यह फैसला मौजूदा कोविड-19 महामारी के कारण राज्य के सरकारी संसाधनों की कमी को देखते हुए लिया गया है।
बता दें कि सरकार के इस फैसले से माली और फूल व्यापार पर काफी असर पड़ सकता है।