समग्र समाचार सेवा
सिंगरौली, 10 अक्टूबर।
सिंगरौली जिले के सरई तहसील अंतर्गत पटवारी हल्का बजौड़ी के पटवारी एवं तहसीलदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां उन्होंने प्रशासनिक दबंगई दिखाते हुए 8 वर्ष के बच्चे पर धारा 248 के तहत कार्यवाही करते हुए नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस मिलने के बाद यह नाबालिक बच्चा पेशी करने सरई तहसील पहुंचा।
बता दें कि मामले में मौका मुआयना भी किया गया था। बाबजूद पटवारी ने नाबालिक बच्चे के नाम से नोटिस काट दिया।
मामला संज्ञान में आने के बाद पत्रकारों के सवाल पर तत्काल नोटिस निरस्त की कार्रवाई तो हुई पर शासन प्रशासन को चाहिए कि ऐसे गैर जिम्मेदारा अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही हो, ताकि सनद रहे और भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो और न ही कानून का मज़ाक बने।