समग्र समाचार सेवा
वाराणसी, 6जून। वाराणसी में साल 2006 में हुए सीरियल ब्लास्ट के दोषी आतंकी वलीउल्लाह को फांसी की सजा सुनाई गई है. दो दिन पहले ही उसे दोषी ठहराया गया था. आतंकी वलीउल्लाह को गाजियाबाद की एक अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है. वहीं दूसरे मामले में उसे उम्रकैद की सजा दी गई है. मालूम हो कि साल 2006 में हुए धमाके में कुल 18 लोगों की जान चली गई थी.
Uttar Pradesh | 2006 Varanasi serial blasts convicted terrorist Waliullah Khan sentenced to death penalty & life imprisonment.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 6, 2022
सात मार्च 2006 को वाराणसी के संकट मोचन मंदिर और छावनी रेलवे स्टेशन पर हुए विस्फोटों में 18 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक घायल हो गए थे. जिला प्रशासन के वकील राजेश शर्मा ने बताया कि जिला सत्र न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा ने वलीउल्ला को भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज दो मामलों में दोषी करार दिया था. उन्होंने कहा था कि एक मामले में आरोपी को अपर्याप्त सबूतों के कारण आरोपमुक्त कर दिया गया है.