दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी लीग बनी बीसीआई, आईपीएल मीडिया राइट्स से की इतने कमाई

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13जून। आईपीएल 2023 से 2027 तक के लिए मीडिया राइट्स व डिजिटल राइट्स की घोषणा कर दी गई है. बताया जा रहा है कि बीसीसीआई को प्रसारण अधिकार बेचकर कुल 43,255 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. अभी केवल श्रेणी ‘ए’ व ‘बी’ को लेकर बिडिंग पूरी हुई है. यह राशि बीते पांच साल के लिए प्रसारण अधिकार की राशि से दोगुनी से भी अधिक है. बीसीसीआई की तरफ से अभी यह साफ नहीं किया गया है कि प्रसारण के अधिकार किसे मिले हैं. इसके साथ ही आईपीएल अब दुनिया की दूसरी सबसे महंगी लीग बन गई है.
बीसीसीआई इस डील के माध्‍यम से प्रत्‍येक मैच के प्रसारण अधिकार के माध्‍यम से 100 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली है. अब आईपीएल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग और नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन को पीछाड़ दिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो इंडियन प्रीमियर लीग के टीवी प्रसारण के अधिकार सोनी पिक्‍चर को मिले हैं. मोबाइल के माध्‍मय से लाइव मैच दिखाने के डिजिटल राइट्स स्‍टार इंडिया ने प्राप्‍त किए हैं. बताया गया कि टीवी और डिजिटल राइट्स बेचकर बीसीसीआई ने 43,255 करोड़ रुपये की कमाई की है. खबरों के मुताबिक टीवी राइट्स को बेचकर बीसीसीआई को 23,575 करोड़ और डिजिटल राइट्स से बोर्ड ने 19680 करोड़ रुपये की कमाई की.

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.