समग्र समाचार सेवा
मुजफ्फरनगर, 17 अक्टूबर।
एक्शनएड इंडिया एवंआदित्य बिरला कैपिटल द्वारा संचालित नई पहल शिक्षा परियोजना के तहत आज जिला मुजफ्फरनगर के ब्लॉक पुरकाजी सभागार कक्ष में एक ब्लॉक स्तरीय अभिसरण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा प्रेरक,पंचायत सदस्य,प्रधान व एसएमसी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में एक्शन एड के जिला समन्वयक क़मर इंतेखाब ने बताया कि कॉरोना काल में विद्यालय बंद है ऐसे में बच्चों की शिक्षा पूरी तरह से प्रभावित हुई है।अब जब कुछ समय बाद विद्यालय खुलेगे तो हमे बच्चो का अधिक से अधिक नामांकन कराना है। हमें प्रवासी मजदूरों और वंचित समुदाय के बच्चो पर विशेष ध्यान देकर उन्हें मुख्यधारा में शामिल कराना हैं। शारदा कार्यक्रम के अन्तर्गत (5+से14) आउट ऑफ स्कूल बच्चों व प्रवासी बच्चों, बाल मजदूरी करने वाले, ईट भट्ठे पर काम करने वाले बच्चे और मौसमी पलायन से प्रभावित परिवार के बच्चो का शत-प्रतिशत चिन्हींकरण, नामांकन विद्यालय में सुनिश्चित किया जाए।
खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि महामारी के चलते विद्यालय बन्द होने पर बच्चों की शिक्षा निरंतर जारी रहनी चाहिए। उन्हें स्कूल और अध्यापकों के संपर्क में रहना चाहिए। विद्यालय विकास योजना, आदर्श विद्यालय के विषय पर उन्होंने विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
ADO पंचायत ओमवीर जी ने नई पहल कार्यक्रमों को ग्राम स्तर पर सहयोग करने को कहा। उन्होंने मुहिम में ग्राम प्रधान एवं पंचायत की भूमिका व जिम्मेदारियों पर चर्चा की। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार एवं प्रधान संघठन के अध्यक्ष नवीन राठी ने यूनिसेफ एवं एक्शन एड की तरफ से ब्लॉक में शिक्षा को लेकर अच्छा कार्य कर रहे अपने स्वंसेवको जूली, पूजा को प्रशस्ति पत्र दिए गए। बैठक में नई पहल के सह जिला समन्वयक शुएब चौधरी, अर्पित, रानी, रेशमा, कॉपिन कुमार, प्राची त्यागी, भरतवीर, हुजैफा कायमी, जूली, वसीम इक़बाल, ओमवीरी समेत एसएमसी सदस्य, प्रधान एवं प्रेरक सम्मिलित रहे। अस्तिव संस्था ने ब्लॉक स्तरीय मीटिंग में अपना सहयोग दिया।