13 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ का त्योहार, यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10अक्टूबर। हिंदू धर्म में हर साल कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है और सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत बेहद ही खास है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत करती हैं. इस व्रत में चंद्रमा का विशेष महत्व है क्योंकि व्रत का पारण च्रंदोदय के बाद ही किया जाता है.

कब है करवा चौथ 2022
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर को रात 1 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगी और 14 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगी. इसलिए करवा चौथ की डेट को लेकर कंफ्यूज न हो क्योंकि उदयातिथि के अनुसार यह व्रत 13 अक्टूबर को ही रखा जाएगा.

शुभ मुहूर्त
कहा जाता है कि कोई भी पूजा यदि शुभ मुहूर्त में की जाए तो वह अधिक फलदायी होती है. इसलिए करवा चौथ के दिन भी शुभ मुहूर्त में पूजा करना शुभ होता है. 13 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन सुबह 11 बजकर 22 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 8 मिनट तक रहेगा और पूजा के लिए यह शुभ समय है. इसके अलावा शाम 4 बजकर 7 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 51 तक अमृत काल रहेगा. जो कि पूजा के लिए बेहद ही शुभ है.

करवा चौथ पूजन विधि
करवा चौथ के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र पहनें. इसके बाद मंदिर में जाकर पूजा करें और निर्जला व्रत का संकल्प करें. करवा चौथ पर पूरे दिन महिलाएं अन्न-जल ग्रहण नहीं करतीं. शाम के समय पूजा स्थल पर एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर भगवान की मूर्ति स्थापि करें. इसके बाद वहां एक मिट्टी का करवा और एक मीठा करवा रखें. फिर व्रत कथा पढ़ें और ध्यान रखें इस दिन एक नहीं दो कथाएं पढ़नी चाहिए. रात को चंद्रमा निकलने बाद अर्घ्य दें और व्रत का पारण करें. करवा चौथ के दिन महिलाएं अपनी सास व अपने से बड़े को कपड़े व भोजन देती हैं और ऐसा करना शुभ माना जाता है.

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.