मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,25अक्टूबर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सभी देशवासियों को विजयादशमी की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई प्रेरणा लेकर आए।

मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सभी देशवासियों को विजयादशमी की ढेर सारी शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई प्रेरणा लेकर आए।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने देशवासियों को ट्वीट कर महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी थीं।

इसके बाद एक और ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.