बीते हफ्ते सोने की कीमतों में हुआ इजाफा

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25 अक्टूबर।
बीते हफ्ते सोने की कीमतों में इजाफा हुआ है। बीते सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 19 अक्टूबर को एमसीएक्स पर दिसंबर वायदा का सोना 50,552 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला था। इससे पिछले सत्र में यह सोना 50,547 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इस तरह इस सोने के भाव में बीते सप्ताह 292 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई। पांच फरवरी, 2021 के सोना वायदा की बात करें, तो यह सोना एमसीएक्स पर बीते सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 50,542 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था। इससे पिछले सत्र में यह 50,629 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह इस सोने की कीमत में बीते सप्ताह 297 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़त दर्ज की गई।

आइए अब चांदी की कीमतों के बारे में बात करते हैं। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को दिसंबर वायदा की चांदी का भाव (Silver Futures Price) एमसीएक्स पर 116 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 62,499 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। इस चांदी की कीमत बीते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 19 अक्टूबर को एमसीएक्स पर 61,462 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली थी। इससे पिछले सत्र में यह 61,676 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह इस चांदी की कीमत में बीते हफ्ते 823 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त दर्ज की गई।

बीते सप्ताह सोने की कीमतों में बढ़त देखने को मिली, लेकिन इसकी कीमतें अपने पिछले उच्च स्तर से काफी नीचे है। सोने में छह अगस्त 2020 को उच्च स्तर देखने को मिला था। इस दिन दिसंबर वायदा के सोने का भाव 56,015 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह सोने की मौजूदा कीमतें अपने पिछले उच्च स्तर से 5,176 रुपये प्रति दस ग्राम नीचे हैं।

सोने की तरह ही चांदी की कीमतें भी अपने पिछले उच्च स्तर से काफी नीचे बनी हुई हैं। चांदी का पिछला उच्च स्तर 10 अगस्त 2020 को देखा गया था। इस दिन दिसंबर वायदा की चांदी 78,256 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस इस चांदी में अभी अपने उच्च स्तर की तुलना में 15,807 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.