JNU में पीएम मोदी आज स्वामी विवेकानन्द की आदमकद मूर्ति का करेंगे अनावरण

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12 नवंबर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में स्वामी विवेकानंद की आदमकद मूर्ति का अनावरण करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से होने वाले इस अनावरण कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी उपस्थित रहेंगे।

बयान में कहा गया कि स्वामी विवेकानंद के सिद्धांत और संदेश आज भी देश के युवाओं को राह दिखाते हैं और भारत को गर्व है कि यहां पैदा हुई उनकी जैसी महान शख्सियत आज भी दुनिया भर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करती है। बयान के मुताबिक, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कहते रहे हैं कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श जितने उनके जीवनकाल में प्रासंगिक थे वह आज भी हैं।

बयान में आगे कहा गया कि प्रधानमंत्री ने हमेशा जोर दिया है कि लोगों की सेवा करने और युवाओं को सशक्त बनाने से देश शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनता है और इससे देश की वैश्विक साख भी बढ़ती है. भारत की समृद्धि और शक्ति यहां के लोगों में निहित है और सभी को सशक्त करने से ही देश आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल कर सकेगा।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.