बिहार सरकार ने 4 जनवरी सभी स्कूल और कोचिंग संस्थान को खोलने का किया ऐलान

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
पटना, 18दिसंबर।
बिहार सरकार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में सभी स्कूल और कोचिंग संस्थान 4 जनवरी से खुलेंगे। सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि सभी स्कूलों के सीनियर सेक्शन खुलेंगे. साथ ही होस्टल को भी खोलने का आदेश दिया गया है. राज्य में स्कूलों को खोलने को लेकर जारी आदेश में कहा गया है कि सरकार सभी स्कूलों के लिए मुफ्त में मास्क देगी।

सभी सरकारी स्कूलों में छात्रों को मुफ्त में मास्क मिलेगा. पहले सीनियर सेक्शन के स्कूल खुलेंगे फिर 15 दिनों की समीक्षा के बाद जूनियर क्लास के स्कूलों को खोला जाएगा।

शुक्रवार को आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया. ये जानकारी मुख्य सचिव दीपक कुमार ने दी।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.