कोरोना ने ली एक और अफसर की जान, नहीं रहे वरिष्ठ आईएएस गृह सचिव मसूद अख्तर

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
भोपाल, 1जनवरी।

मप्र के वरिष्ठ आईएएस गृह सचिव मसूद अख्तर नहीं रहे। शुक्रवार को कोरोना के कारण उनका देहांत हो गया। वह कई दिनों से कोरोना से जंग लड़ रहे थे। उनके दोस्त आईएएस अफसर राजीव शर्मा ने अख्तर को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- डॉ. मसूद अख्तर अब नहीं रहे। अभी थोड़ी देर पहले उन्होंने भोपाल के नेशनल अस्पताल अंतिम सांस ली। वे मेरे अग्रज, सच्चे मित्र और सहृदय मनुष्य थे। सफल अधिकारी तो थे ही, उनका जाना मुझे बहुत अकेला कर गया।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.