ओक ग्रोव स्कूल में मनाया गया पर्यावरण दिवस

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
मसूरी 6 जून। झड़ी पानी स्थित उत्तर रेलवे के प्रतिष्ठित ओक ग्रोव स्कूल में आज विश्व पर्यावरण दिवस को स्कूल के (Day Scholars) बच्चों द्वारा मनाया गया ।इस अवसर पर बच्चों ने एक-एक पौधा लगाकर यह दिवस मनाया । स्कूल के बच्चों ने पोस्टर , निबंध एवं कविता लिखकर इस दिवस को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाया।

स्कूल के प्रधानाचार्य श्री अभिषेक केसरवानी ने कहा कि हम सभी को मिलकर अपने पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए, क्योंकि स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना समाज की कल्पना भी अधूरी है। हर साल लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने से पहले हर साल के लिए एक थीम का चयन किया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम ‘पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली यानी इकोसिस्टम रीस्टोरेशन का है।हमारे जीवन में कई चीजों का महत्व है, जिसमें से एक हमारा पर्यावरण भी है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा करें, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि इंसान ही सबसे ज्यादा पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। पेड़ों की कटाई से लेकर घने जंगलों को सपाट बनाने जैसे कई काम इंसानों ने ही किए हैं। हर साल काफी बड़ी संख्या में पेड़ काटे जाते हैं जो कि पूरी तरह गलत है। ऐसे में विश्व पर्यावरण दिवस हमें इन सब चीजों के दुष्प्रभाव के बारे में बताने और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का काम करता है।
ओक ग्रोव स्कूल की कक्षा-12 की छात्रा श्रेया सक्सेना ने पर्यावरण दिवस पर बोलते हुए कहा कि हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस लोगों को हमारे पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरित करने, पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और सचेत करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। कक्षा नौ के छात्र अयान रजा ने बताया कि पहला पर्यावरण दिवस 1974 में मनाया गया।
वहीं कक्षा नौ के छात्र सार्थक सक्सेना ने एक कविता प्रस्तुत की “ सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाएं हम, पेड़ पौधे हैं मानव के लिए वरदान ,मत करो इन का अपमान”
कक्षा-6 की छात्रा यशिता रतूड़ी ने कहा कि हमें अपने पर्सनल यूज़ के लिए कार की जगह पर साइकिल का यूज़ करना चाहिए जिससे हम पर्यावरण को बचा सकते हैं । कक्षा 5 के वेदांत यादव ने देश की वर्तमान स्थिति पर एक कविता प्रस्तुत की “अब तो मानव सुधर जाओ वृक्षों का सम्मान बढ़ाओ वरना ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लाइन लगाओ” कक्षा -7 की फिल्जा रजा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी लोगों से आग्रह किया कि वह प्लास्टिक का यूज ना करके बल्कि घर में बने कपड़े के थैले का प्रयोग करें जिसके द्वारा हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं।कक्षा 5 की अलीजा रजा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी लोगों को शुभकामनाएं दी और पेड़ों की रक्षा करने का आह्वान किया
इस अवसर पर डॉ अतुल कुमार सक्सेना, सैयद खुर्शीद राजा रविंद्र नाथ यादव तथा जी डी रतूड़ी मौजूद थे।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.