कल से 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां जानें छुट्टियों की लिस्ट

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9सितंबर। सितंबर महीने में कुल 12 छुट्टियां होंगी। इसलिए बैंकिंग सेक्टर से जुड़े काम करने से पहले जान लें कि इस महीने बैंक कब और कहां बंद रहेंगे। आज से लगातार 5 दिन बैंक बंद रहेंगे.

आइए- जानते हैं किन राज्यों में इस महीने बैंक कब बंद रहेंगे-

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक सितंबर में बैंकों में कुल 7 छुट्टियां हैं. लेकिन देश में अलग-अलग जगहों पर एक जैसी छुट्टियां नहीं होती हैं. इनमें से कुछ राज्य विशेष अवकाश भी हैं. इसके अलावा बैंकों को सितंबर में कुल 6 वीकली ऑफ भी मिलेंगे. लेकिन इसके बाद भी छुट्टियों की कुल संख्या 12 है, क्योंकि साप्ताहिक अवकाश बैंक अवकाश के दिन पड़ रहा है. इसलिए बैंक से लिंक कम करने से पहले इस लिस्ट को जरूर चेक कर लें. साथ ही आपको बता दें कि 8 सितंबर यानी आज से लगातार 5 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

5 सितंबर – रविवार
8 सितंबर – श्रीमंत शंकरदेव तिथि (गुवाहाटी)
9 सितंबर – तीज हरितालिका (गंगटोक)
10 सितंबर – गणेश चतुर्थी/संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/विनायक चतुर्थी/वरसिद्धि विनायक व्रत (अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी)
11 सितंबर – महीने का दूसरा शनिवार / गणेश चतुर्थी दूसरा दिन (पणजी)
12 सितंबर – रविवार
17 सितंबर – विश्वकर्मा पूजा (रांची)
19 सितंबर – रविवार
20 सितंबर – इंद्रजात्रा (गंगटोक)
21 सितंबर – श्री नारायण गुरु समाधि दिवस (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम)
25 सितंबर – महीने का चौथा शनिवार
26 सितंबर – रविवार

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.