CBI ने सेना के 1 कर्नल और 3 लेफ्टिनेंट कर्नल के खिलाफ मामला दर्ज कर छापे मारे

कर्मियों की भर्ती में गडबडी का आरोप

इंद्र वशिष्ठ
सीबीआई ने कर्मियों की भर्ती में अनियमितताओं के आरोप में सेना अभियन्ता सेवा (एमईएस) के तत्कालीन कमांडर वर्किंग इंजीनियर (सीडब्ल्यूई) तथा अन्यों के विरुद्ध मामला दर्ज किया और उनके परिसरों की तलाशी ली।
कर्नल, लेफ्टिनेंट कर्नल आरोपी-
सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी ने बताया कि  वर्ष 2012 के दौरान एमईएस झाँसी में लगभग 54 सहायकों(MATES) की भर्ती में अनियमितताओं के आरोप में सैन्य अभियन्ता सेवा(एमईएस) झांसी  के तत्कालीन कमांडर वर्किंग इंजीनियर(सीडब्ल्यूई) कर्नल अरविंद पाराशर, एमईएस झाँसी के दो तत्कालीन डीसीडब्ल्यूई लेफ्टिनेंट कर्नल आर आर नेगी और ए के सिंह, एमईएस ग्वालियर के तत्कालीन सैन्य दुर्ग अभियन्ता लेफ्टिनेंट कर्नल डी एस रावत तथा अन्य अज्ञात लोक सेवकों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया।
 सीबीआई द्वारा आरोपियों के पुणे (महाराष्ट्र), पोरबंदर(गुजरात) एवं नई दिल्ली स्थित परिसरों में तलाशी ली गई जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज और चल एवं अचल संपत्तियों में किए गए निवेश से सम्बंधित अन्य दस्तावेज बरामद हुए।
Leave A Reply

Your email address will not be published.