गुजरात विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
अहमदाबाद, 11 नवंबर
। कांग्रेस पार्टी ने दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की है।

पार्टी ने अब तक कुल 89 उम्मीदवारों की घोषणा की है। पिछले शुक्रवार को कांग्रेस ने चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।

गुरुवार को जारी दूसरी सूची में भुज के अर्जनभाई भूडिया, जूनागढ़ के भीखाभाई जोशी, सूरत पूर्व के असलम साइकिलवाला, सूरत उत्तर के अशोकभाई पटेल और वलसाड के कमलकुमार पटेल शामिल हैं.

कांग्रेस स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश कर रही है, जहां भगवा पार्टी दो दशकों से अधिक समय से सत्ता में है।

182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा का चुनाव दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.